बंद हो गया ‘द कपिल शर्मा शो’, बिना फिनाले हुआ टीवी से आउट?
बंद हो गया ‘द कपिल शर्मा शो’, बिना फिनाले हुआ टीवी से आउट?
भारत का चर्चित लाफ्टर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ आज से ऑफ एयर जा चुका है. जहां कुछ दिनों पहले ही शो के टीम ने इस खबर को सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में बताया था. लेकिन अब इस खबर को सच माना जा सकता है, क्योंकि आज इस शो को टीवी पर नहीं दिखाया. जहां कपिल ने अपने दर्शकों से विदा लेते हुए कोई ग्रैंड फिनाले नहीं किया है. माना जा रहा है ये शो टीवी पर वापस भी आ सकता है. लेकिन शो के पिछले एपिसोड ही टीवी पर दिखाए जाएंगे.
हाल ही में कपिल ने ट्विटर पर आस्क कपिल सेशन खेला था. इस दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे. वहीं एक यूजर ने कपिल से पूछा कि आपका शो क्यों ऑफ एयर हो रहा है? इस पर कपिल ने जवाब देते हुए लिखा, ‘क्योंकि मुझे घर में अपनी पत्नी के साथ टाइम स्पेंड करना है. हम दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं.’ कपिल के इस ट्वीट पर फैन्स उन्हें बधाई देने लग गए थे.
हमारे सूत्रों की मानें तो शनिवार यानि 30 जनवरी को कपिल शर्मा के शो का आखरी एपिसोड प्रसारित हुआ है. इसलिए रविवार को सोनी टीवी की TRP मशीन कहलाने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को कपिल का ऑन एयर टाइम भी दिया गया. अगर ये प्रयोग TRP लाने में सफल होता है तो आने वाले दिनों में सुपर डांसर के ऑन एयर होने तक इंडियन आइडल के लंबे एपिसोड्स दिखाए जाएंगे. नहीं तो कपिल शर्मा के शो का रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जाएगा. हालांकि चैनल की तरफ से इस बारें में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
वहीं शो की मुख्य किरदार निभाने वाली भारती सिंह ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया था. भारती ने कहा था कि ” हां अपने सही सुना है, कि ये शो बंद होने वाला है लेकिन ये बंद नहीं हो रहा है. हम एक छोटा सा ब्रेक ले रहे हैं. क्योंकि अब हम इस शो को और बड़ा बनाना चाहते हैं. जिस वजह से हम इसपर और काम करना चाहते हैं. वहीं कुछ लोगों के घरों में नन्हें मेहमान भी दस्तक देने वाले हैं.. तो हम पहले अपने काम निपटा लें और फिर एक धमाके के साथ वापस लौटेंगे.
कुछ दिनों के गैप के बाद कपिल फिर इस शो में जुलाई में वापसी करेंगे वो भी नए रंग रूप के साथ. कहा यह भी गया था कि अभी भले ही शो कोरोना महामारी के कारण बिना ऑडियंस के चल रहा है, लेकिन जुलाई में जब शो फिर से ऑन एयर होगा, तब इसमें पहले की तरह ऑडियंस भी नजर आएगी.
Funny joke 😂🤣
Padne ke liy dhanywad

Comments
Post a Comment